मेरठ, अगस्त 8 -- Meerut News: मेरठ। कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी तरह के हादसे से बचाव के लिए पुलिस लगातार हाईवे पर डीजे, विशाल कांवड़ और अन्य संरचनाओं की जांच कर रही है। शासन की ओर से ऊंचाई और चौड़ाई के स्पष्ट मानक तय किए गए हैं, ताकि बिजली की हाईटेंशन लाइनों, पुलों और अन्य अवरोधों के कारण कोई दुर्घटना न हो। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस ने मोदीपुरम फ्लाईओवर के पास दो डीजे और एक विशाल कांवड़ को रोककर उनकी माप कराई। जांच में तीनों संरचनाएं निर्धारित मानकों से अधिक पाई गईं। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कांवड़ियों को सुरक्षा मानकों का हवाला देते हुए आगे बढ़ने से रोक दिया। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे की आवाज पर रहे काबू इस दौरान दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बातचीत और नोकझोंक चलती रही। पुलिस ने स्पष्ट कि...