मेरठ, अगस्त 29 -- Meerut News: ग्राम पंचायत कार्यालय बड़कली में घूमते मिले ब्लैक कोबरा सांप को देखकर कर्मचारियों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया था। शनिवार को भी कर्मचारियों और ग्रामीणों में कोबरा सांप को लेकर चर्चा रहे। बड़कली ग्राम पंचायत कार्यालय में कर्मचारी अपने कामकाज में व्यस्त थे। इस बीच परिसर में ब्लैक कोबरा दिखाई दिया। सांप को देखते ही कर्मचारियों और ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। लोग कार्यालय से बाहर निकल आए और सांप के दूर जाने का इंतजार करने लगे। कुछ देर बाद ब्लैक कोबरा ग्राम पंचायत भवन से निकलकर झाडियों में चला गया। उधर, पनवाड़ी गांव में सत्तार के मकान में कोमन करैत चारपाई पर बैठा पाया गया, जिसे किसी तरह से भगाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...