मेरठ, अक्टूबर 28 -- Meerut News: रोहटा। बुधवार की सुबह स्वामी विवेकानंद स्कूल की बच्चो से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गयी जिसमे करीब दर्जन भर बच्चों काफी गम्भीर चोटे आयी हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रोहटा पूजा पवार मय पुलिस बल व थाना सुरूर पुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचीं। घायल बच्चों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुँचवाया गया। वही मौके का फायदा उठाकर चालक मोमिन पुत्र यामीन निवासी गांव सतवाई फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...