मेरठ, अक्टूबर 14 -- Meerut News: हापुड़-किठौर मार्ग अटोला गांव स्थित डीएम पब्लिक स्कूल स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा में बच्चों ने समाज में स्वच्छता संदेश फैलाने के लिए एक रैली निकाली। जिसमें बच्चों स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरुक किया। बच्चों ने लोगों से अपील की कि हमें अपने आसपास साफ सफाई रखनी चाहिए। क्योंकि स्वच्छ पर्यावरण और स्वच्छ वातावरण से ही हम रोग मुक्त रह सकते हैं। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य बृजेश माहेश्वरी, स्कूल चेयरमैन जितेंद्र सिंह, योगेंद्र त्यागी, यतिन कुमार, पूजा त्यागी, मोनिका शर्मा, हिमानी त्यागी, पूनम त्यागी, शालू गुप्ता, सीमा चौधरी, डीएन गौड, संदीप शर्मा, सुनील नागर, मयंक त्यागी, मोहित सिरोही ,शक्ति सिंह, सरिता त्यागी आदि का सहयोग रहा। उधर, गढ़ रोड मऊखास गांव स्थित प्राईमरी स्कूल में बुधवार क...