Meerut News: बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, बनाई आकर्षक कलाकृतियां
मेरठ, अक्टूबर 29 -- Meerut News: केके पब्लिक स्कूल में गुरुवार को कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं के लिए गिफ्ट पैकिंग और क्ले मॉडलिंग गतिविधि का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए रंग-बिरंगी क्ले से आकर्षक कलाकृतियां बनाईं। साथ ही सुंदर तरीके से गिफ्ट पैकिंग करना भी सीखा। बच्चों ने क्ले से भगवान गणेश की मूर्तियां, शिवलिंग, विभिन्न प्रकार के पुष्प, पक्षी, तिरंगा झंडा और खिलौने सहित कई आकर्षक वस्तुएं तैयार कीं। विद्यार्थियों की ओर से बनाई गई वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसे देखने पहुंचे अभिभावकों ने बच्चों की प्रतिभा और उनके हुनर की सराहना की।इस अवसर पर स्कूल मैनेजर सुशील कुमार, सचिव संजीव कुमार और प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने बच्चों के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिवि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.