मेरठ, जुलाई 18 -- Meerut News: फफूंडा गांव स्थित एनकेबीआर एकेडमी में बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा फफूंड़ा द्वारा शनिवार एक दिवसीय वित्तीय और साइबर जागरुकता कार्यशाला आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षा से सुरक्षा, वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा रहा। कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा फफूंड़ा के शाखा प्रबंधक शुवेंदु कुमार, मुख्य वक्ता ब्रांच मैनेजर शशांक कुमार, संस्थान के सीईओ सीपी गर्ग, चेयरमैन बीएल गर्ग, प्रधानाचार्य विपिन भारद्वाज, अरुण कुमार, प्रीति त्यागी आदि रहे। यह भी पढ़ें- साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए छात्र

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...