Meerut News: बच्चों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ
मेरठ, जुलाई 21 -- Meerut News: राजकीय हाई स्कूल कौल मवाना में मंगलवार को मेरठ-हरिद्वार हाईवे प्राइवेट लिमिटेड (एमएचएचपीएल) की ओर से कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक जानकारी देना रहा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की परियोजना क्रियान्वयन इकाई (पीआईयू) मेरठ के परियोजना निदेशक साकेत मिश्रा के मार्गदर्शन एवं एमएचएचपीएल के परियोजना प्रबंधक गोविंद कुमार सैनी के निर्देशन में किया गया। विद्यार्थियों के लिए सड़क सुरक्षा विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को कंपनी की ओर से पेन और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.