मेरठ, सितम्बर 21 -- Meerut News: मेरठ। औद्योगिक क्षेत्रों में भूगर्भ जल विभाग की ओर से 50 से अधिक उद्यमियों को जारी किए गए नोटिसों ने खलबली मचा दी है। बिना अनुमति भूगर्भ जल का दोहन किए जाने का हवाला देते हुए भेजे गए नोटिसों में उद्यमियों से जिला भूगर्भ जल प्रबंधन परिषद से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेने और इसकी सूचना विभागीय कार्यालय को देने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि एक सप्ताह में एनओसी प्रस्तुत करें, अन्यथा तत्काल बोरवेल, कूप आदि बंद करा दें। नोटिसों में नियमों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दिए जाने से उद्यमियों में आक्रोश है। उद्यमियों ने मुख्यमंत्री और भूगर्भ जल विभाग के अधिकारियों को पत्र भेजकर नोटिसों पर तत्काल रोक लगाने, इन्हें निरस्त किये जाने एवं समस्या का व्यावहारिक समाधान निकालने की मांग की है。

भूगर्भ जल विभाग ...