मेरठ, नवम्बर 9 -- Meerut News: नवाबगढ़ी गांव में कपड़ों के बकाया साढ़े चार लाख रुपये मांगने पर पिता-पुत्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि रुपये देने के बहाने बुलाकर दोनों को घर में बंधक बना लिया गया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में पिता के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि पुत्र भी घायल हो गया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मोहम्मद शाद के अनुसार, गांव के ही एक व्यक्ति ने करीब तीन साल पहले उससे साढ़े चार लाख रुपये का खादी का कपड़ा खरीदा था। आरोपी ने एक महीने में भुगतान करने का आश्वासन दिया था, लेकिन तीन साल बीतने के बाद भी रकम नहीं चुकाई। आरोप है कि बकाया रुपये मांगने पर आरोपी उसके साथ गाली-गलौज और अभद्रता करता था। रविवार को आरोपी ने बकाया रकम देने के बहाने उसे अपने घर बुलाया। वह अप...