Meerut News: बकाया वसूली को पहुंची बिजली विभाग की टीम से अभद्रता, मारपीट का आरोप
मेरठ, अगस्त 19 -- Meerut News: बकाया बिजली बिल की वसूली और कनेक्शन काटने खिर्वा जलालपुर गांव पहुंची बिजली विभाग की टीम के साथ अभद्रता, धक्का-मुक्की और मारपीट के प्रयास का मामला सामने आया है। जेई ने दो युवकों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और जांच में जुट गई। दो दिन पूर्व उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बिजली विभाग की टीम खिर्वा जलालपुर गांव में बकाया बिल वाले कनेक्शनों पर कार्रवाई करने पहुंची थी। टीम में लाइनमैन दुष्यंत कुमार, इरशाद और रवि कुमार शामिल थे। जेई वीरेंद्र कुमार ने बताया कि टीम ने उपभोक्ता अब्दुल हमीद के परिसर की जांच की तो उसपर लगभग 1.67 लाख रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया मिला। बकाया होने के कारण टीम ने कनेक्शन काटने की का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.