मेरठ, अक्टूबर 7 -- Meerut News: सहकारी गन्ना विकास समिति मवाना परिसर में बुधवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के नेतृत्व में अनेक किसानों ने गन्ना भुगतान में हुए विलंब पर ब्याज का वर्षवार ब्यौरा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा कि गन्ना भुगतान में वर्षों से हुए विलंब के कारण किसानों को मिलने वाले ब्याज का स्पष्ट और वर्षवार विवरण समिति की ओर से उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

प्रदर्शन की चेतावनी किसानों की धमकी के बाद सचिव प्रभारी किसानों के बीच पहुंचे। धरने पर पहुंच समिति सचिव ने 27 अक्टूबर तक तीन साल में गन्ना मूल्य भुगतान करने का ब्यौरा देने का आश्वासन दिया। किसानों ने कहा कि गन्ना समिति के अफसर ब्याज का ब्यौरा देने में कौताही बरत रहे हैं। गन्ना विभाग के अफसर उच्च न्यायालय के आदेश का पालन नहीं कर रहे...