Meerut News: बंद मकान में तीन शव मिलने से सूचना से मचा हड़कंप, जांच में निकला फर्जी
मेरठ, अगस्त 29 -- Meerut News: मवाना थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी मनिहार में शनिवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब कंट्रोल रूम पर एक बंद मकान में तीन शव पड़े होने की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में अफरातफरी मच गई और स्थानीय पुलिस के साथ ही उच्च अधिकारियों को भी मामले की जानकारी दी गई। थाना पुलिस तत्काल फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और मकान की जांच की, लेकिन वहां कोई शव नहीं मिला। जांच के बाद सूचना फर्जी पाए जाने पर पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की। शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे कंट्रोल रूम पर नवजीत बालियां पुत्र सूर्यदेव सिंह निवासी बरवाला, थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर, हाल निवासी खेड़ी मनिहार ने सूचना दी कि एक मकान में तीन शव पड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया और फोर्स के साथ मौके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.