Meerut News: बंद मकान के ताले तोड़कर दो लाख का स्क्रैप चोरी
मेरठ, अगस्त 12 -- Meerut News: मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के नूर गार्डन में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाकर करीब दो लाख रुपये की कीमत का स्क्रैप चोरी कर लिया। स्क्रैप कारोबारी पत्नी के साथ ससुराल गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने मकान के ताले तोड़े और अंदर रखा कीमती स्क्रैप लेकर फरार हो गए। कारोबारी को घर लौटने पर चोरी का पता चला। पुलिस के अनुसार नूर गार्डन निवासी मतीन ने बताया कि वह पत्नी के साथ ससुराल गया था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य दरवाजे के ताले तोड़ दिए और मकान के अंदर दाखिल हुए और वहां रखा करीब दो लाख रुपये की कीमत का स्क्रैप चोरी कर लिया। घटना के बाद चोर मौके से फरार हो गए। मतीन जब वापस मकान पर पहुंचा तो ताले टूटे देखकर उसके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो सामान अस्त-व्यस्त था और करीब दो लाख रुपये का स्क्रैप गायब था। लोहिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.