Meerut News: बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर चोरी, जांच में जुटी पुलिस
मेरठ, जुलाई 24 -- Meerut News: मोहल्ला बेलदारान स्थित एक बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के गहने चोरी कर लिए गए। मकान मालिक घर पहुंचा तो चोरी का पता चला। पीड़ित ने अपने ही भाइयों पर चोरी करने का शक जताया और थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस जांच में जुट गई थी। खलील पुत्र यामीन ने तहरीर देते हुए बताया कि वह गाजियाबाद के दादरी में वाहन चालक के रूप में कार्य करता है। उसकी पत्नी भी उसके साथ ही वहां रहती है। सरधना स्थित पैतृक मकान में उसे एक कमरा मिला हुआ है। जिसमें उन्होंने ताला लगा रखा है। खलील के अनुसार शुक्रवार को जब वह पत्नी के साथ सरधना स्थित घर पहुंचा तो कमरे का ताला टूटा मिला। अंदर रखे सोने के कंगन, अंगूठियां, गले का सेट, चांदी की पाजेब, हाथफूल, आईझूमर समेत अन्य जेवर गायब थे। आरोप है कि जब उसने अपने भाई से मामले की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.