मेरठ, अगस्त 14 -- Meerut News: मोहल्ला तिहाई चौधरीपुरा में बदमाशों ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के जेवरात, घड़ियां और नकदी समेत लाखों का सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता ने मवाना थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस से आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मोहल्ला तिहाई चौधरीपुरा निवासी गुलशनव्वर पत्नी मो. सारिक ने बताया कि उसके पति काम के सिलसिले में दुबई गए हुए हैं। वह मकान पर ताला लगाकर अपने मायके गई हुई थी और बीच-बीच में मकान देखने आती रहती थी। गुरुवार रात मकान में कुछ आवाज आने के कारण वह शुक्रवार सुबह करीब सात बजे मौके पर पहुंची तो बाहर मकान का ताला लगा हुआ था, लेकिन अंदर जाकर देखा तो एक कमरे का जंगला हटा हुआ था। कमरे में रखी अलमारी का सामान भी अस्त-व्यस्त पड़...