Meerut News: बंदूक से फायरिंग करने का वीडियो वायरल,, पुलिस जांच में जुटी
मेरठ, जुलाई 11 -- Meerut News: युवक द्वारा बंदूक से फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। वीडियो सामने आते ही पुलिस अधिकारियों ने उसकी सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे युवक की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है। हालांकि उक्त वीडियो की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में एक युवक खुले स्थान पर दोनाली बंदूक से दो फायर करता दिखाई दे रहा है। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। मामला पुलिस के संज्ञान में आते ही अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी। क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया ने बताया कि पुलिस वीडियो के हर पहलू की जांच कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि वीडियो कब और किस स्थान पर बनाया गया था। यह भी जांच की जा रही है कि वीडियो में दिखाई दे रही बंदूक लाइसें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.