मेरठ, अक्टूबर 8 -- Meerut News: बुधवार को बंदरों के आतंक से त्रस्त फूलबाग कॉलोनी के लोगों ने कलेक्ट्रेट पर अनोखा प्रदर्शन किया। पार्षद पति नीरज ठाकुर के नेतृत्व में पहुंचे लोग बंदर जैसा मुखौटे पहनकर कमिश्नरी चौराहा, डीएम दफ्तर पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस तरह का मुखौटा पहनने को नगर निगम, वन विभाग और प्रशासन ने बाध्य कर दिया है। डीएम के नाम ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। लोगों ने प्रशासन से तत्काल प्रभाव से बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाने और उचित कदम उठाने की मांग की। उनका कहना है कि बंदरों का आतंक दिनों-दिन इस कदर बढ़ता जा रहा है कि आम जनता का जीना मुहाल हो गया है। इसी समस्या से तंग आकर लोगों ने प्रशासन मा ध्यान आकर्षित करने के लिए यह तरीका अपनाया। पार्षद रेखा ठाकुर की ओर से डीएम को ज्ञापन देकर वन विभाग या नगर निगम की मदद से क्षेत्र में ब...