मेरठ, अक्टूबर 25 -- Meerut News: मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के छज्जूपुर गांव में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में बंदरों के झुंड ने 25 से 30 ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। शुक्रवार को भी बंदरों के हमले में एक ग्रामीण घायल हो गया। बंदरों के बढ़ते हमलों से छोटे बच्चों से लेकर किसानों तक को बंदरों का खतरा सता रहा है। वहीं, कई बार शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश है। शुक्रवार को किसान जोगिंदर पुत्र सलेखचंद शर्मा पशुओं को पानी पिला रहा था। इसी दौरान बंदरों के झुंड ने अचानक उस पर हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- Munger News: बंदरों का आतंक, हमले में बुजुर्ग घायल इसमें जोगिंदर के सिर में गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। आनंद कुमार और ममता ...