Meerut News: बंदरों के हमले पर पार्षद पुत्र हुआ चोटिल
मेरठ, सितम्बर 3 -- Meerut News: -पार्षदों ने किया मेयर से शिकायत,की कार्रवाई की मांग मेरठ, मुख्य संवाददाता शहर और कैंट क्षेत्र में आवारा कुत्तों, बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आम जनता के साथ-साथ जनप्रतिनिधि भी परेशान हैं। गुरुवार को वीरू कुआं क्षेत्र के पास भाजपा पार्षद संदीप गोपाल रेवड़ी के 15 वर्षीय बेटे अक्षत गोयल पर घर के बाहर बंदरों ने हमला कर दिया। बंदरों ने अक्षत को घेरकर पैर बुरी तरह से नोंच दिया, जिससे वह गंभीर रूप से चोटिल हो गए। काफी मुश्किल से उसे बंदरों के चंगुल से बचाया जा सका।
हमले की घटना यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब महज दो दिन पहले ही पार्षद राजीव काले के पैर पर कुत्ते ने काट लिया था, जिसके बाद नगर निगम में हड़कंप मच गया था। आए दिन हो रही इन घटनाओं से लोगों में भारी दहशत का माहौल है। पार्षद संदीप रेवड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.