Meerut News: बंदरों के झुंड ने घर में घुसकर किशोर को किया घायल
मेरठ, अक्टूबर 5 -- Meerut News: कालंद गांव में इस समय बंदरों का आतंक छाया हुआ है। सोमवार को छत के रास्ते घर में घुसे बंदर ने एक किसान के पुत्र पर हमला कर दिया। बंदरों ने उसके बाएं हाथ पर काटकर उसे घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर परिजन दौड़े, उन्होंने बंदरों को भगाकर सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के साथ एंटी रेबीज सीरम लगाकर उसे घर भेज दिया। कालंद निवासी सचिन ने बताया कि गांव में काफी समय से बंदरों का आतंक छाया हुआ है। सोमवार को उसका 14 वर्षीय पुत्र अनंत शर्मा किसी काम से मकान के प्रथम तल पर जा रहा था। इसी दौरान छत के रास्ते बंदरों का झुंड घर में घुस आया। एक बंदर ने अनंत पर हमला कर दिया। बंदर ने उसके बाएं हाथ पर काट लिया। उसने शोर मचाया तो परिजन दौड़ पड़े। उन्होंने किसी तरह बंदर को वहां से भगाया। इसके बाद घायल अनंत को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.