मेरठ, जुलाई 7 -- Meerut News: आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में मंगलवार को क्षेत्राधिकारी (सीओ) पंकज लवानिया ने थाना प्रभारी लालाराम शर्मा के साथ कस्बे के बंगाली बाजार और मछली मार्केट में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बाजार में आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी गई तथा दुकानदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मछली मार्केट में यदि कोई भी दुकानदार शराब बेचता या किसी को शराब पिलाता हुआ पकड़ा गया तो सख्त कार्रवाई होगी। निरीक्षण के दौरान सीओ ने थाना प्रभारी लालाराम शर्मा को संवेदनशील स्थानों पर नियमित गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा : लोगों से कानून-व्यव...