Meerut News: फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़ नीचे गिरा ट्रॉला, बाल-बाल बचा चालक
मेरठ, सितम्बर 29 -- Meerut News: मेरठ। परतापुर क्षेत्र में सोमवार तड़के नींद की झपकी आने से तेज रफ्तार ट्रॉला अनियंत्रित होकर परतापुर फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरा। ट्रॉला नीचे पेड़ों में फंसकर रुक गया। गनीमत रही कि हादसे में चालक बाल-बाल बच गया और उसे चोट नहीं आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। ट्रॉला मालिक रामकिशन निवासी राजस्थान ने बताया कि चालक मनजीत निवासी राजस्थान रविवार सुबह ट्रॉला लेकर मेरठ पहुंचा। ट्रॉला गुजरात से टाइल्स लेकर आया था। मेरठ में टाइल्स उतारने के बाद सोमवार तड़के चालक राजस्थान लौट रहा था। वह परतापुर फ्लाईओवर पर बने तीव्र मोड़ के पास पहुंचा तो अचानक उसे नींद की झपकी आ गई। यह भी पढ़ें- टायर फटने से अनियंत्रित ट्रॉला डिवाइडर से टकराकर पलटा इससे ट्रॉला अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर की रेलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.