मेरठ, अगस्त 29 -- Meerut News: आरक्षण व्यवस्था को लेकर शनिवार को नगर स्थित नेहरू पार्क में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरक्षण का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के जरूरतमंद लोगों को दिए जाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जो लोग आर्थिक और सामाजिक रूप से सक्षम हैं, उन्हें आरक्षण के दायरे से बाहर किया जाना चाहिए, ताकि वास्तविक जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके। प्रदर्शन के दौरान कुलदीप ठाकुर ने कहा कि सरकार आरक्षण व्यवस्था में सुधार की बात करती है, लेकिन धरातल पर अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। आरक्षण का उद्देश्य उन लोगों को आगे बढ़ने का अवसर देना है, जिन्हें वास्तव में इसकी आवश्यकता है। यह भी पढ़ें- आरक्षण सुधार समेत तीन मांगों को लेकर आज धरना-प्रदर्शन ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कहा कि पहले तहसील...