Meerut News: फैमिली आईडी पर धीमी प्रगति पर डीएम ने जताई नाराजगी
मेरठ, अगस्त 23 -- Meerut News: विकास भवन सभागार में डीएम डॉ. वीके. सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को विकास एवं निर्माण कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं, निर्माणाधीन परियोजनाओं और फैमिली आईडी निर्माण की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। फैमिली आईडी बनाने के कार्य में सुस्ती पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर अपेक्षित प्रगति लाने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी अपने-अपने विभाग से जुड़े विकास कार्यों की प्रतिदिन स्वयं समीक्षा करें, ताकि जनपद की रैंकिंग प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। कार्य पूरा होने के बाद गुणवत्ता की जांच कर ही संबंधित विभाग को है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.