Meerut News: फैक्ट्री में तेज आवाज में बज रहा डीजे, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित
मेरठ, अगस्त 22 -- Meerut News: मोहल्ला लोकप्रिया रोड नई बस्ती में फैक्ट्री परिसर में तेज आवाज में डीजे बजाए जाने से आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शोर के कारण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। शनिवार को स्थानीय लोगों ने एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला निवासी नवाब पुत्र जमील अहमद ने एसडीएम से शिकायत करते हुए बताया कि उसके घर के सामने डोना बनाने की फैक्ट्री संचालित है। आरोप है कि फैक्ट्री मालिक ने हॉल किराये पर दे रखा है। हॉल में डीजे साउंड लगाया गया है, जहां कर्मचारी दिन-रात तेज आवाज में गाने बजाते हैं। आरोप है कि तेज आवाज के कारण आसपास के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। मोहल्ले में छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते हैं, जबकि कई बुजुर्ग और बीमार लोग भी रहते हैं। तेज आवाज से उनकी दिनचर्या प्रभा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.