मेरठ, अक्टूबर 6 -- Meerut News: मेरठ। द आर्यन्स स्कूल में सोमवार को तृतीय चौधरी कदम सिंह मेमोरियल अंतरविद्यालयीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। इसमें पहले दिन फुटबॉल टीमों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि पश्चिमी यूपी सब एरिया के जीओसी मेजर जनरल सुमित राणा और विशिष्ट अतिथि मेरठ के डिप्टी जीओसी एवं स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर एसके सिंह रहे। अंडर-15 में एवेन्यू पब्लिक स्कूल मेरठ ने आरके इंटरनेशनल स्कूल कंकरखेड़ा को 4-3, अशोका अकादमी मेरठ ने डीएम पीपीएस मोदीनगर को 3-1 से शिकस्त दी। अंडर-19 वर्ग में विजडम ग्लोबल स्कूल ने बीडीएस को 3-1 से हराया। आईपीएस मेरठ ने सेंट चार्ल्स स्कूल सरधना पर एकतरफा 5-0 की जीत दर्ज की। दिन के अंतिम मुकाबले में एवेन्यू पब्लिक स्कूल मेरठ और कृष्णा पब्लिक स्कूल मेरठ आमने-सामने रहे।...