मेरठ, जुलाई 3 -- Meerut News: मेरठ। माध‌वपुरम बिजलीघर पर क्षमतावृद्धि कार्य करते हुए 5 एमवीए के स्थान पर लगाया 8 एमवीए का ट्रांसफार्मर एक घंटा भी नहीं चल सका। ट्रांसफार्मर के फेल होने के बाद दोबारा पुराना ट्रांसफार्मर लगाकर ही बिजली आपूर्ति की गई। इस दौरान करीब 20 घंटे बाद माधवपुरम इलाके के लोगों को बिजली मिली। माधवपुरम बिजलीघर पर अफसरों ने 5 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर हटाकर 8 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य बुधवार सुबह आठ से शाम सात बजे तक का शटडाउन लेकर शुरू कराया था। शाम नौ बजे तक ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य पूरा करने के बाद जैसे ही ट्रांसफार्मर को चार्जिंग कर लोड लिया तो ट्रांसफार्मर फेल हो गया। इसके बाद रात में 12 बजे के बाद फिर पुराना ही ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरू हुआ। तब जाकर करीब 20 घंटे बाद माधमपुरम बिजलीघरों से जुड़े ...