Meerut News: फिर तीन सौ की ओर बढ़ा मेरठ का प्रदूषण
मेरठ, नवम्बर 27 -- Meerut News: मेरठ सहित वेस्ट यूपी में प्रदूषण का ग्राफ एक बार फिर से बढ़ने लगा है। हवा की रफ्तार धीमी होने और रात के तापमान में आ रही गिरावट से प्रदूषक बढ़ रहे हैं। मेरठ में प्रदूषकों का स्तर तीन सौ के करीब पहुंच गया है। गुरुवार को मेरठ का एक्यूआई 267 दर्ज हुआ जबकि रियल टाइम में एक्यूआई डॉट इन पर प्रदूषण का स्तर 430 दर्ज हुआ। गुरुवार को मेरठ में दिन-रात का तापमान क्रमश: 26.7 एवं 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। बुधवार के सापेक्ष दिन-रात के तापमान में 0.5 एवं 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। बुधवार रात मेरठ में सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे ठंडी रात मुजफ्फरनगर में 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। अगले 48 से 72 घंटे में मेरठ में रात का तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.