Meerut News: फार्मेसी कंपनी की अकाउंटेंट ने 65 लाख रुपये हड़पे
मेरठ, नवम्बर 5 -- Meerut News: नौचंदी थाना क्षेत्र में एक फार्मेसी कंपनी की महिला अकाउंटेंट पर 65 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर रकम हड़पने का आरोप लगा है। आरोप है कि 11 साल से कंपनी का लेखा-जोखा संभाल रही अकाउंटेंट ने बिलों की पूरी रकम जमा नहीं की। कंपनी प्रबंधन ने जांच की तो कथित घोटाले का खुलासा हुआ। इसके बाद से महिला अकाउंटेंट लापता बताई जा रही है। कंपनी मालिक की शिकायत पर एसएसपी के आदेश से नौचंदी थाने में महिला अकाउंटेंट, उसके माता-पिता, भाई के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार नौचंदी की चित्रकूट कॉलोनी निवासी ललित आनंद ने पुलिस को बताया कि उनकी मैसर्स माधव फार्मेसी के नाम से कंपनी है। जागृति विहार निवासी सुनीता पोसवाल पिछले 11 साल से कंपनी में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत थी। कंपनी में आने वाली रकम और खर्च का पूरा हिसाब-कित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.