मेरठ, अक्टूबर 6 -- Meerut News: फलावदा कस्बे स्थित में मंगलवार शाम भगवान शिव की भव्य बरात धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। शिव बरात का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार ने फीता काटकर एवं विधिवत पूजा-अर्चना कर किया। शिव बरात में भगवान शिव की आकर्षक झांकी के साथ विभिन्न धार्मिक झांकियां शामिल रहीं। बरात के दौरान श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए और पूरे मार्ग में हर-हर महादेव तथा बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शिव बरात का स्वागत किया और भगवान शिव की आरती कर प्रसाद वितरित किया। आदर्श रामलीला कमेटी के प्रधान विशाल सैनी उप प्रधान मनीष सिंह मुकेश कुमार सभासद भाजपा सभासद सोहन वीर सैनी धर्मवीर सैनी ज्ञानेंद्र धीमान आदि उपस्थित रहे यह भी पढ़ें- Meerut News: ढोल-नगाड़ों के साथ निकली शिव बारात

हिंदी हि...