मेरठ, नवम्बर 8 -- Meerut News: लोहियानगर थाना क्षेत्र के घोसीपुर में मकान के फर्जी दस्तावेज तैयार कर संपत्ति हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि किरायेदार महिला ने मकान मालिक की मौत के बाद खुद को उसकी पत्नी बताकर मकान का 25 वर्ग गज हिस्सा दूसरी महिला को बेच दिया। साथ ही 35 वर्ग गज हिस्से की वसीयत भी मृतक के कथित बेटों के नाम कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घोसीपुर निवासी सरताज ने बताया कि उसके पिता इखलास ने 20 मार्च 2012 को मोहम्मद शाकिर पुत्र इब्राहिम से 60 वर्ग गज का प्लॉट खरीदा था। यह भी पढ़ें- फर्जी पत्नी बनकर बेच डाला करोड़ों का मकान; अब कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ पिता ने यहां मकान बनाकर शमा परवीन पत्नी बाबुद्दीन को किराये पर दे दिया। 9 दिसंबर 2020 को पिता की मौत हो गई। सरताज क...