मेरठ, जुलाई 7 -- Meerut News: मेरठ-पौड़ी हाईवे पर अनूपशहर गंग नहर के नए पुल के पास लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई गई कथित 'तिरछी और संकरी' एप्रोच रोड का मामला गरमा गया है। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह की कड़ी नाराजगी और सख्त रुख के बाद मंगलवार सुबह करीब 11 बजे तहसील की एक संयुक्त टीम पैमाइश करने मौके पर पहुंची। हालांकि, कार्रवाई शुरू होने के कुछ ही देर बाद अचानक हुई तेज बारिश के कारण टीम को काम बीच में ही छोड़कर वापस लौटना पड़ा। विशेष बात यह रही कि जहां एक तरफ तहसील प्रशासन मुस्तैद दिखा, वहीं दूसरी तरफ लोक निर्माण विभाग की टीम मौके से नदारद रही। स्थानीय निवासियों के अनुसार, हस्तिनापुर पौराणिक नगरी को जोड़ने वाले इस मुख्य मार्ग पर स्थित अनूपशहर गंग नहर पर अप्रैल 2021 में करीब 4.54 करोड़ रुपये की लागत से नया पुल तैयार किया गया था। पुल बनने के बा...