Meerut News: प्रेम और करुणा से ही बनेगा बेहतर समाज, धर्मगुरुओं ने दिया मानवता का संदेश
मेरठ, नवम्बर 6 -- Meerut News: ऐतिहासिक चर्च में आयोजित कृपाओं की माता के महोत्सव में शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। विशेष प्रार्थना सभा में धर्मगुरुओं ने श्रद्धालुओं को प्रेम, करुणा, सद्भाव और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सच्ची भक्ति केवल प्रार्थना तक सीमित नहीं है, बल्कि दूसरों के दुख-दर्द को समझने और जरूरतमंदों की मदद करने में भी दिखाई देती है। प्रार्थना सभा में पल्ली पुरोहित फादर मार्टिन रावत ने माता मरियम के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि माता मरियम दया, समर्पण, पवित्रता और विश्वास की प्रतीक हैं। उनके जीवन से प्रेम, शांति और सेवा की प्रेरणा मिलती है। उनके आदर्शों को अपनाकर परिवार और समाज में आपसी प्रेम एवं भाईचारे को मजबूत किया जा सकता है।धर्मगुरुओं ने प्रभु यीशु के उपदेशों का उल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.