मेरठ, अक्टूबर 3 -- Meerut News: रोहटा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का दूसरे वर्ग के युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। शनिवार को युवती युवक के गांव स्थित साइबर कैफे पर पहुंच गई और युवक के साथ रहने की जिद करने लगी। इसकी सूचना मिलने पर युवती के परिजन मौके पर पहुंचे और युवक-युवती के साथ मारपीट करते हुए साइबर कैफे में तोड़फोड़ कर दी। मामले की सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस दोनों को थाने ले आई। पुलिस ने युवक को हिरासत में रखा है, जबकि युवती को सोमवार को न्यायालय में पेश कर उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे। बताया गया कि थाने में भी युवती के प्रेमी के साथ जाने को लेकर काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। युवती अपने फैसले पर अड़ी रही। थाना प्रभारी पूजा पंवार ने बताया कि युवती को न्यायालय में पेश कर उसके 164 के बयान दर्ज कराए जाएंगे।...