मेरठ, नवम्बर 7 -- Meerut News: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) मवाना खुर्द में प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर की जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। प्रतियोगिताएं दो वर्गों प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर पर आयोजित की गईं। प्राथमिक वर्ग में कीर्ति ने प्रथम, खुशी ने द्वितीय और तन्वी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं माध्यमिक वर्ग में अलिना ने प्रथम स्थान हासिल किया। अदिति और टिंकू संयुक्त रूप से द्वितीय तथा मानसी तृतीय स्थान पर रहीं। डायट प्राचार्य मनोज कुमार आर्य ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा क...