मेरठ, सितम्बर 12 -- Meerut News: जानी ब्लॉक के आधा दर्जन गांवों मुंसफगढ़, टीकरी, जानी, सिसौला कलां आदि गांवों के खेतों में बरसात के कारण जलभराव होने के चलते लगभग 3000 बीघा में खड़ी धान की फसल बर्बाद हो गई है। खेतों में जलभराव होने के कारण भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी एवं किसानों में काफी नारागजी है। किसानों द्वारा कमिश्नरी का घेराव करने और यह मुद्दा प्रमुखता से उठाए जाने पर शनिवार को जिलाधिकारी वीके सिंह के निर्देश पर तहसीलदार सदर रवि प्रजापति, एई सिंचाई राजेश कुमार, बीडीओ मुकेश एवं अन्य अधिकारी आज मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान पीड़ित किसानों ने अपनी फसल दिखाई। किसानों ने अधिकारियों से फसल बर्बाद का मुआवजा एवं स्थाई समाधान कराने, नाला निर्माण की भी मांग की। यह भी पढ़ें- बिहिया की आठ पंचायतों में बाढ़ की तबाही, तीन हजार हेक्टेयर...