Meerut News: प्रदेश सरकार के जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक को जान से मारने की धमकी
मेरठ, अक्टूबर 15 -- Meerut News: उत्तर प्रदेश सरकार में जलशक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक और हस्तिनापुर के ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल को फोन पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बहसूमा थाने में हस्तिनापुर के ग्राम रानी नगला निवासी ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल की ओर से दर्ज कराए मुकदमे में बताया गया कि 29 सितंबर को वह मंत्री दिनेश खटीक के साथ सहारनपुर जिले के सरसावा में उनकी बहन के यहां गए हुए थे। आरोप है कि देर रात करीब एक से दो बजे के बीच मंत्री दिनेश खटीक के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल रिसीव करने पर कॉलर ने पहले मंत्री के साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मंत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.