मेरठ, अक्टूबर 24 -- Meerut News: प्रदेशस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए एएस इंटर कॉलेज मवाना के छह छात्रों का चयन हुआ है। सभी छात्र कानपुर के लिए शनिवार को रवाना हो गए। प्रधानाचार्य डा.मेघराज सिंह ने बताया कि कानपुर में आयोजित होने वाली तीन दिवसीय प्रदेशस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए अंदर-19 के अंतर्गत एएस इंटर कालेज मवाना के युवराज, लविश, मोहम्मद आर्यन, याहया रिजवी, दीपांशु व आदि नागर का चयन हुआ है जिन्होंने कानपुर रवाना होने से पहले विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर मेघराज सिंह, नगर पालिका परिषद मवाना के अधिशासी अधिकारी केके मिश्रा से आशीर्वाद प्राप्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...