मेरठ, अगस्त 29 -- Meerut News: शुकवार देर रात पौहल्ली गांव में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चलने से मौके पर भगदड़ मच गई। मारपीट में महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बबली पुत्र ब्रह्म सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका अपने भाई से विवाद चल रहा है। शुक्रवार को उसका जीजा कृष्ण घर आया हुआ था। रात में कृष्ण उसके भाई के घर गया था। खाने के समय बबली ने अपने पुत्र भीमा को कृष्ण को बुलाने के लिए भेजा। आरोप है कि इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने भीमा के साथ गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। भीमा ने घर पहुंचकर पर...