मेरठ, जुलाई 6 -- Meerut News: गंज बाजार स्थित केके पब्लिक स्कूल में सोमवार को 'एक पौधा मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वन विभाग के अधिकारियों के साथ बच्चों ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही लगाए गए पौधो की देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वन विभाग के सीओ परमेंद्र सिंह ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण ब्रांड एंबेसडर एवं प्रसिद्ध जादूगर वी सम्राट रहे। उन्होंने अपने जादू के माध्यम से बच्चों का मनोरंजन करने के साथ-साथ पेड़-पौधों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधक सुशील कुमार, सचिव संजीव कुमार और प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए स्मृति चिह्न एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Na...