Meerut News: पॉक्सो मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
मेरठ, अक्टूबर 3 -- Meerut News: थाना सरूरपुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहे करनावल निवासी विक्की उर्फ विकास को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वर्ष 2020 में किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में विक्की उर्फ विकास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले में कार्रवाई के बाद आरोपी जमानत पर बाहर आ गया था। इसके बाद वह कोर्ट में निर्धारित तारीखों पर उपस्थित नहीं हुआ। लगातार गैरहाजिरी के चलते अदालत ने उसके खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी कर दिए। वारंट जारी होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। शनिवार को पुलिस को आरोपी के घर पर मौजूद होने की जानकारी मिली। टीम ने करनावल स्थित उसके मकान पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.