Meerut News: पैरा एशियाई खेलों में भारतीय दल के लिए किया हवन
मेरठ, अक्टूबर 15 -- Meerut News: मेरठ,। जापान के नागोया में आयोजित होने वाले 5वें पैरा एशियाई खेलों में प्रतिभाग करने जा रहे मेरठ के पैरा खिलाड़ियों की जीत को लेकर कैलाश प्रकाश स्टेडियम में हवन यज्ञ कराया गया। इसके साथ ही एशियन गेम्स में पदक जीतने वाली एथलीट पारुल चौधरी को सम्मानित भी किया गया। पैरा खिलाड़ी अनुभव चौधरी, प्रीतिपाल और आयुष वर्मा सहित भारतीय दल की सफलता और स्वर्ण पदक जीतने की कामना के साथ बुधवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में हवन यज्ञ किया गया। इस दौरान जिला पैरा खेल संघ मेरठ के अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जितेंद्र यादव, जिला ओलंपिक संघ के सचिव प्रेम कुमार, शमशेर सिंह, नीरज अग्रवाल, संजय जैन, राजीव प्रताप सिंह, गौरव सिंह और ललित पंत सहित अन्य लोगों ने आहुति देकर खिलाड़ियों की जीत की कामना की। यह भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.