Meerut News: पैकिंग फैक्ट्री में भीषण आग, तीसरी मंजिल की छत गिरी
मेरठ, अगस्त 7 -- Meerut News: मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र की फूलबाग कॉलोनी स्थित एक पैकिंग फैक्ट्री में गुरुवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि तीसरी मंजिल पर रखा प्लास्टिक का पैकिंग सामान धू-धूकर जलने लगा और गार्डर वाली छत भरभराकर गिर गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार फूलबाग कॉलोनी की गली नंबर-7 स्थित अमित की पैकिंग फैक्ट्री में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग तीसरी मंजिल तक पहुंच गई, जहां बड़ी मात्रा में प्लास्टिक के कट्टे और पैकिंग सामग्री रखी थी। प्लास्टिक होने के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और पूरे इलाके में धुएं का घना गुबार छा गया। आग की सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.