मेरठ, जुलाई 18 -- Meerut News: हस्तिनापुर नगर की बी ब्लॉक कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति की मुख्य पाइपलाइन में हुए अज्ञात लीकेज ने एक मकान मालिक के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी है। पानी के लगातार रिसाव के कारण मकान के नीचे की जमीन धंस गई, जिससे घर में गहरे गड्ढे हो गए और दीवारों में दरारें आ गईं। घटना के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है और मकान ढहने का खतरा बना हुआ है। पीड़ित असीम मांझी निवासी बी ब्लॉक ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनके एक कमरे के फर्श में दरार आ रही थी और नीचे की ओर धंस रही थी। शनिवार की प्रात: से ही उस स्थान से पानी निकला शुरू हो गया और अचानक मकान के फर्श का एक बड़ा हिस्सा नीचे धंसने लगा। पीड़ित ने बताया कि धंसे हुए स्थान से तेज पानी निकलना शुरू हो गया। बताया कि पानी की पाइपलाइन में लंबे समय से रिसाव हो रहा था, जिसके चलते जमीन...