मेरठ, जुलाई 13 -- Meerut News: मेरठ। वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम तहत वन महोत्सव अभियान में वन महोत्सव की ओर से रविवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित अटल सभागार में कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज रहे। उन्होंने हरिशंकरी वाटिका में पीपल, बरगद, पिलखन के पौधे रोपे। साथ ही जनपदवासियों से अधिक से अधिक पौधारोपण कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। साथ की पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने की भी शपथ दिलाई गई। मेरठ जिले में 32 लाख 65 हजार पौधे रोपे। जबकि मेरठ मंडल के छह जिलों में एक करोड़ 85 लाख पौधे रोपे गए। समारोह में एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर स्वच्छ भारत अभियान चलाया एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अभ...