मेरठ, अक्टूबर 25 -- Meerut News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन(ईपीएफओ), क्षेत्रीय कार्यालय, मेरठ ने क्षेत्र के सभी पेंशनभोगियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है, जिसके तहत पेंशन से संबंधित समस्याओं के समाधान और दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई है। यदि किसी पेंशनभोगी की मासिक पेंशन रुकी हुई है या उन्हें पेंशन से जुड़ी कोई अन्य समस्या आ रही है, तो वे निम्नलिखित निर्देशों का पालन कर सकते हैं। ​सबसे मुख्य निर्देश 'जीवन प्रमाण' पत्र को लेकर है। यदि किसी पेंशनभोगी ने अभी तक अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं कराया है, तो वे इसे तुरंत पूर्ण करवा लें। इसके लिए कई विकल्प उपलब्ध हैं, जैसे कि इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से यह सुविधा बिल्कुल निःशुल्क उपलब्ध है। इसके अलावा, जन सेवा केंद्र (सीएससी), अपने बैंक खाते वाली शाखा, या सीधे निधि भवन, से...