मेरठ, जुलाई 7 -- Meerut News: मेरठ/रोहटा। सिवालखास से भाजपा के पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई के भाई और स्कूल संचालक हरेन्द्र उर्फ बब्लू का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर ठगों ने उनके परिचितों से लाखों रुपये ठग लिए। आरोपी खुद को स्कूल संचालक बताकर लोगों से तत्काल जरूरत का हवाला देते हुए ऑनलाइन भुगतान मांगते रहे। कई लोगों ने भरोसा कर रकम ट्रांसफर भी कर दी। जानकारी के अनुसार हरेन्द्र उर्फ बब्लू क्षेत्र में एक पब्लिक स्कूल का संचालन करते हैं। रविवार शाम उनके कुछ परिचितों ने फोन कर बताया कि उन्होंने उनके कहने पर रुपये भेज दिए हैं। यह सुनकर हरेन्द्र चौंक गए और जांच करने पर पता चला कि उनका व्हाट्सएप अकाउंट साइबर अपराधियों ने अपने कब्जे में ले लिया है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: लिंक्डइन से डिटेल लेकर फेक व्हाट्सऐप बना ट्रांसफर कराए 18 लाख इसके बाद ठग उनक...