मेरठ, सितम्बर 6 -- Meerut News: मेरठ। हापुड़ रोड स्थित गांव अल्लीपुर में पूर्व मंत्री याकूब की अल फहीम मीटेक्स फैक्ट्री पर शुक्रवार रात 15-20 बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने फैक्ट्री पर तैनात गार्ड को बंधक बनाकर हाथ-पैर बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया। बदमाशों ने फैक्ट्री से लाखों की कीमती प्लेट चोरी कीं और फरार हो गए। लोहियानगर थाना पुलिस ने इस घटना को चोरी में दर्ज किया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इस मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक अल फहीम मीटेक्स के सुपरवाइजर मुमताज अहमद ने बताया कि फैक्ट्री 2019 से बंद है। यहां सुरक्षा के लिए दिन व रात में गार्ड तैनात किए गए हैं। फैक्ट्री में विद्युत कनेक्शन नहीं है। इस कारण अंधेरा रहता है。 यह भी पढ़ें- पूर्व मंत्री याकूब अली की फैक्ट्री पर बदमाशों का उत्पात, गार्डों ...