मेरठ, जुलाई 31 -- Meerut News: मवाना नगर की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान को लेकर पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि ने नगर पालिका परिषद मवाना के अधिशासी अधिकारी (ईओ) से उनके कार्यालय में मुलाकात की और उन्हें नगर की जनसमस्याएं गिनाई। पूर्व मंत्री के साथ शिक्षक नेता चौधरी नरेश पाल सिंह, गौरव कुमार चौधरी, परमजीत सिंह सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि ने अधिशासी अधिकारी के समक्ष बरसात के कारण क्षतिग्रस्त हुई नगर की सड़कों की मरम्मत तथा कांवड़ यात्रा को देखते हुए कांवड़ मार्ग को समतल एवं व्यवस्थित कराने की मांग उठाई। इसके अलावा हस्तिनापुर रोड स्थित बेरियों वाले श्मशान घाट पर चल रहे निर्माण कार्य का मुद्दा भी उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सड़क ऊंची होने और श्मशान घाट का चिता स्थल नीचे होने के कारण बारिश का पानी भरने की...