Meerut News: पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री के जीजा के घर लाखों की चोरी, मचा हड़कंप
मेरठ, अक्टूबर 26 -- Meerut News: कस्बा जानी में शनिवार रात प्रदेश के पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री के जीजा के घर में बदमाशों ने निशाना बनाकर लाखों की कीमत से नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। घटना के दौरान परिवार के सभी सदस्य पूर्व मंत्री के बेटे के वलीमा में शामिल होने के लिए गए हुए थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया। सपा सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री रहे शकील भारती की दो सगी बहनों की शादी स्थानीय कस्बा निवासी ताहिर व उसके भाई से हुई है। शनिवार को पूर्व मंत्री शकील भारती के बेटे का मेरठ में वलीमा था। ताहिर अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ मेरठ वलीमा में शामिल हुए थे। ताहिर परिवार के सदस्यों के साथ रविवार रात करीब ग्यारह बजे जैसे ही घर पहुंचा तो घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला और सेफ में लाकर भी टूटा हुआ था। ताहिर ने घर का समान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.